{"_id":"5853b5554f1c1b686f64ca27","slug":"patiala-campus-ryat-bahra-group-mechanical-engineering-student-rotating-vehicle-design-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रयात बाहरा छात्रों ने डिजाइन की रोटेटिंग व्हीकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रयात बाहरा छात्रों ने डिजाइन की रोटेटिंग व्हीकल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में रोटेटिंग व्हीकल के साथ रयात बाहरा ग्रुप पटियाला कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में कार पार्किंग की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए रयात बाहरा ग्रुप पटियाला कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने अपनी ही धुरी पर 360 डिग्री घूमने वाली एक गाड़ी डिजाइन की है। स्वदेशी रूप से विकसित यह प्रणाली एकरमैन स्टीयरिंग और विभिन्न कलपुर्जों से लैस है, जिसमें कई प्रकार के काइनेमैटिक्स लिंक्स का इस्तेमाल किया गया है।
इस रोटेटिंग व्हीकल का टर्निंग रेडियस यानी गाड़ी घुमाने की त्रिज्या गाड़ी की लंबाई के ही बराबर है। इस तरह एक बेहद सस्ती और यूजर फ्रेंडली स्टीयरिंग मैकेनिज्म वाली गाड़ी व्यवहार में लाई गई है।
रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (आरबीजीआई) के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने 360 डिग्री घूमने वाली और महज 80 हजार कीमत वाली इस गाड़ी का डिजाइन तैयार करने के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की प्रोजेक्ट टीम गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, बनिंदर सिंह, हरदेव सिंह, निर्मल सिंह, मनीष कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, चरणप्रीत सिंह, अमित अग्रवाल और राहुल गोयल की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से बेहतर पार्किंग, ट्रैफिक जाम से निजात और संकरी सड़कों पर विपरीत दिशा में घूमने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस नवीन पद्धति से देश को फायदा पहुंचेगा।