फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala, addict, husband, wife, murder, retired lecturer

नशेड़ी पति-पत्नी ने किया था रिटायर्ड लेक्चरर का कत्ल

Sat, 31 May 2014 10:14 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 31 May 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
Patiala, addict, husband, wife, murder, retired lecturer
पुलिस ने सरहंद रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में 26 मई की रात हुए रिटायर्ड सीनियर लेक्चरर महिंदर सिंह के हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में करतार कालोनी के रहने वाले नशेड़ी पति-पत्नी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार ये दंपति में लूट के इरादे से ताला तोड़कर दाखिल हुए थे। जब रिटायर्ड लेक्चरर ने विरोध किया तो दोनों ने उनपर प्लास, चाकू और तवे से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि रिटायर्ड लेक्चरर महिंदर सिंह (74) ग्रीन पार्क कालोनी सरहंद रोड स्थित अपने घर में अकेले रहते था। पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी थी और दोनों बेटे विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन


बेटी पटियाला के ही आजाद नगर में रहती है। 26 मई को देर रात को महिंदर सिंह का लूट के इरादे से सिर पर वार करके कत्ल कर दिया गया था। पुलिस को जांच में महिंदर सिंह के घर से बाहर जाते हुए खून से सने पैरों के निशान मिले थे जो नौ नंबर की चप्पल वाले व्यक्ति के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल, एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा, त्रिपडी थाना इंचार्ज शिवइंद्र सिंह ने नौ नंबर के चप्पल पहनने वाले शहर के संदिग्धों की छानबीन शुरू की तो प्रदीप कुमार उर्फ लकी और उसकी पत्नी अमनदीप कौर सामने आए।

दोनों को नशे की लत थी। प्रदीप कुमार पर पहले ही लूटपाट, चोरी और ड्रग्स रखने के चार मुकदमे दर्ज हैं। करीब डेढ़ महीना पहले ही प्रदीप पटियाला जेल से रिहा होकर आया है।

हत्या से कुछ दिन पहले अमनदीप कौर महिंदर सिंह के घर का कुछ हिस्सा किराये पर लेने गई थी। उस दौरान पति-पत्नी महिंदर सिंह के घर से कुछ घरेलू सामान भी चुरा लाए थे।

उन्हें यह भी पता लगा कि महिंदर सिंह घर में अकेले रहते हैं। उन्हें लगा कि उनके पास काफी पैसे और नकदी होंगे। इसीलिए 26 मई की रात दोनों दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे।
महिंदर सिंह ने विरोध किया तो नशे में धुत दंपति ने उनके सिर पर प्लास, चाकू  और तवे से वारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी पति-पत्नी को महिंदर सिंह के पर्स से 1500 रुपये और एक चांदी की अंगूठी ही मिली थी।


इसे लेकर वह फरार हो गए थे क्योंकि महिंदर सिंह अपना ज्यादातर कैश और गहने बैंकों में ही रखते थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल प्लास, चाकू और लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed