फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Park Close, built around the wall, councilors, the BJP raised the issue, Sunam, Sangrur

चारों तरफ दीवार बनाकर पार्क किया बंद, जाने कहां

Wed, 26 Oct 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 26 Oct 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Park Close, built around the wall, councilors, the BJP raised the issue, Sunam, Sangrur
सुनाम की बालाजी कालोनी में बंद किया गया पार्क। - फोटो : अमर उजाला
शहर में अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो कब्जा करने वाले माफिया ग्रुप के हौसले इस कद्र बुलंद हो गए हैं कि लोगों की सैर के लिए बने पार्क भी बंद करके उनपर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। बाला जी कालोनी में बने पार्क को बंद करके परिसर के चारों तरफ रातों रात चारदीवारी बना दी गई है, जबकि कालोनी के प्रचार सामग्री में बाकायदा तौर पर कालोनी में पार्क दर्शाया हुआ है। 
विज्ञापन


यहां के जाखल रोड पर बनी बाला जी कालोनी में लोगों की सुविधा के लिए श्री बाला जी पार्क बनाया गया था। कुछ लोगों ने इस पार्क के चारों तरफ दीवारें खड़ी कर इसे बंद कर दिया है। कालोनी में आसपास के लोग यहां रोजाना सैर करने आते थे। पार्क के बंद होने से लोगों में रोष है। इस पार्क में संसदीय कोटे से बने बेंच भी रखे हैं। 
विज्ञापन


सत्ताधारी दल के समर्थित नगर पार्षद यादविंदर सिंह निर्माण ने जनहित में मामला उठाते हुए काउंसिल के ईओ को लिखित रूप से मामले की जांच करके ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजीव गर्ग ने कहा कि काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्क खुलवाकर कब्जा मुक्त करवाना चाहिए। यदि पार्क बंद करने वाले मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो शहर में स्थापित अन्य कालोनियों के पार्क बाग स्थलों को निजी स्वार्थ के लिए बंद करने का प्रयास किया जा सकता है।  

मामले की शिकायत मिल गई है। इसकी गहन जांच करके काउंसिल ठोस कार्रवाई करेगी।
सुनील दत्त, ईओ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed