{"_id":"60a3f2218ebc3e334f287133","slug":"panchayats-that-have-done-100-percent-vaccination-honored-chandra-gain-patiala-news-pkl413752549","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगाः चंद्र गैंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगाः चंद्र गैंद
विज्ञापन
पटियाला। गांवों को कोविड मुक्त बनाने के लिए पटियाला डिवीजन के कमिश्नर चंद्र गैंद ने मंगलवार को सन्नौर हलके के गांव दौण कलां से एक विलक्षण ‘गांव बचाओ मुहिम’ की शुरुआत की। इस मौके पर टीकाकरण को सबसे प्रभावशाली हथियार बताया। साथ ही उन्होंने एलान किया कि जिस तरह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांव निवासियों की 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाली ग्राम पंचायतों को 10 लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान किया है, उसी तर्ज पर ऐसी पंचायतों को जिला मुख्य कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर विशेष तौर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
गांव दौण कलां के सरकारी हाई स्कूल में पहुंचे चंद्र गैंद ने गांव के सरपंच बलबीर सिंह और ग्राम पंचायत मेंबरों सहित अन्य गण्यमान्यों के साथ बातचीत की और कोविड महामारी के फैलाव को रोकने और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। डिवीजनल कमिश्नर ने इस मौके पर गांव वालों को ठीकरी पहरे लगाकर बाहरी लोगों को आने से रोकने की अपील की। साथ ही कोविड से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करने और अधिक से अधिक टेस्ट करवाने को कहा। चंद्र गैंद ने कहा कि वैक्सीनेशन करवाने के बाद भी मुंह पर मास्क का प्रयोग और हाथों को बार-बार धोने और सैनिटाइज करने सहित सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षा उपाय सही ढंग के साथ लागू करें।
इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और सांसद परनीत कौर के साथ गांव निवासियों और सरपंच बलबीर सिंह की वीडियो कॉल द्वारा बातचीत करवाई। इसमें परनीत कौर ने गांव निवासियों का हाल चाल जाना और साथ ही आह्वान किया कि कोविड फैलने से रोकने के लिए पंजाब सरकार व सेहत विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।