{"_id":"58f33ebe4f1c1b1a74470691","slug":"opposition-to-liquor-shop-protest-against-shop-shoppers-anger-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलने के विरोध में दुकानदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलने के विरोध में दुकानदारों का हंगामा
पटियाला
Updated Sun, 16 Apr 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
liquor shop
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन एस्टेट फेज-दो की मार्केट में शराब का ठेका खुलने का दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से उनके विरोध संबंधी याचिका ली।
साथ ही दुकानदारों को समझाया कि शराब का ठेका एक्साइज विभाग की मंजूरी से खुला है, इसलिए वह कानून को हाथ में न लें। इसके बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन बंद किया।
थाना अर्बन एस्टेट फेज दो के इंचार्ज अजब सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मार्केट में शराब का ठेका खुला, तो वहां के दुकानदारों ने इसके विरोध में मोरचा खोल दिया। दुकानदारों ने कहा कि ठेका खुलने से उनका कारोबार प्रभावित होगा। मार्केट में शराबी लोग आएंगे, जिससे कोई शरीफ व्यक्ति उनकी दुकानों पर आना पसंद नहीं करेगा।
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा कि वह शराब का ठेका खुलने नहीं देंगे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकानदारों को समझाया कि ठेका खुलने की मंजूरी एक्साइज विभाग से ली गई है। दुकानदार ने बाकायदा फीस भरी है, तभी मौके पर एक्साइज विभाग की ईटीओ भी मौजूद हैं।
ऐसे में दुकानदार ठेका खुलने का विरोध करके कानून हाथ में ले रहे हैं। अगर उन्हें शराब का ठेका खुलने पर एतराज है, तो वह डीसी से मिलें। दुकानदारों ने इस मौके पर अपने एतराज के संबंध में एक याचिका पुलिस को भी दी। जिससे दुकानदार शांत हो गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।