फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Opposition to Congress MLA Hardiyal Kamboj went to Budhanpur

गांव बुढनपुर गए कांग्रेसी विधायक हरदियाल कंबोज का विरोध

Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Opposition to Congress MLA Hardiyal Kamboj went to Budhanpur
बनूड़ के नजदीकी गांव बुढ़नपुर में रविवार को विकास कार्यों के लिए चेक देने आए राजपुरा हलके के कांग्रेसी विधायक हरदियाल सिंह कंबोज को किसानों व गांववासियों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इस मौके पर हाथों में काली झंडियां उठाए लोगों ने विधायक की गाड़ी घेर ली और गो बैक के नारे लगाए। लंबी जदोजहद के बाद पुलिस प्रशासन ने विधायक को गाड़ी में बिठाकर वहां से रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे राजपुरा के कांग्रेसी विधायक हरदियाल सिंह कंबोज गांव बुढ़नपुर में विकास कार्योें के लिए ग्रांट के चेक देने और दलित परिवारों को दो-दो बिस्वा प्लाट देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर गांव की सरपंच दविंदर कौर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें गांव के कुछ लोगों को कांग्रेस में शामिल कराया जाना था। जैसे ही विधायक को इस रोष की जानकारी मिली उन्होंने कार्यक्रम जल्द निपटा दिया। जब वह जाने लगे, तो इसी बीच बड़ी संख्या में गांववासी वहां पहुंचे और विधायक को घेर लिया। उन्होंने हरदियाल सिंह कंबोज गो बैक के नारे लगाए और केंद्र और पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए खेती कानूनों का विरोध किया। साथ ही पंजाब की कैप्टन सरकार की ओर से विधानसभा चुनावों के वक्त किए बड़े-बड़े वादों में से एक भी पूरा न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब तक किसानी मुद्दे हल नहीं हो जात, तब तक गांव में किसी भी राजनेता को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पहुंची बनूड़ पुलिस ने गांववासियों के साथ जदोजहद करते हुए विधायक को गाड़ी में बिठाकर रवाना किया। उधर विधायक कंबोज ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विरोध करने वाले किसान नहीं, बल्कि गांव के ही आम आदमी पार्टी के वर्कर थे। रविवार को बड़ी संख्या में आप और अकाली वर्करों को कांग्रेस में शामिल कराया जाना था, जिससे वह बौखला गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed