फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   one arrest with drugs

हरियाणा से नशा लाकर पंजाब बेचने के कारोबार का पर्दाफाश

Mon, 19 Oct 2020 06:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
one arrest with drugs
हरियाणा से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां व कैप्सूल लाकर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी (सिटी) वरुण शर्मा ने बताया कि थाना जुल्कां की पुलिस ने गांव मसींगन में एक दवा की दुकान पर छापा मारकर 23 हजार 300 नशीली गोलियां व 432 कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी ने बताया कि थाना जुल्कां पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर नशीले पदार्थ बरामद किए। इस मामले में राहुल शर्मा निवासी मसींगन को गिरफ्तार किया गया। उसका पिता जयपाल शर्मा फरार हो गया। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ थाना जुल्कां में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने माना कि वह यह गोलियां अंबाला से लेकर आता है। इसके बाद गोलियों को परचून की दुकान पर बेचा जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed