फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   one accused tried to kill himself fail

हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश चम्मच को तीखा करके सिर में मार लगाया कट, जेल अस्पताल में भरती

Tue, 01 Jun 2021 09:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
one accused tried to kill himself fail
पटियाला। सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी की ओर से आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हवालाती ने चम्मच को तीखा कर सिर में चम्मच से कट लगाया है। हवालाती को तुरंत जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसके सिर में टांके लगे हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि चक्की नंबर पांच में बंद हवालाती पुनीत सिंह निवासी न्यू मथुरा कालोनी ने आत्महत्या करने के इरादे से अपने सिर में कोई तीखी चीज मार कर काट बना लिया है। तुरंत उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में टांके लगे हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि दरअसल हवालाती जेल प्रशासन पर दबाव बनाकर अपनी मर्जी के साथ और किसी बैरक में जाना चाहता था। इसके लिए उसने यह सब किया। उन्होंने बताया कि हवालाती के पास से जेल में मोबाइल और नशा भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed