फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Numberdar shot dead in road dispute, condition critical

रास्ते के विवाद में नंबरदार ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 30 May 2021 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Numberdar shot dead in road dispute, condition critical
गांव में बनाई जा रही पुली के कारण गांव के दो गुटों में हुई तकरार का मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद भी सत्ताधारी पार्टी से संबंधित गुट के नंबरदार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों को घेरकर पीटा और एक को कंधे पर गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने जांच करते हुए घायल व्यक्ति प्रेम सिंह के भाई अवतार सिंह की शिकायत पर गांव निवासी बूटा सिंह नंबरदार, गुरप्रीत सिंह, पवनीत सिंह, शिंदो, बूटा सिंह की पत्नी, बूटा सिंह का बहनोई व साला सहित अन्य 7-8 लोगों के खिलाफ धारा 307, 382, 323, 341, 506, 148, 149, 120 बी आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायल व्यक्ति के भाई अवतार सिंह ने बताया कि वह गांव अबरावां की जमीन पर बने डेरे में रहते हैं। शनिवार को गांव मानकपुर के सत्ताधारी पार्टी से संबधित नेता बूटा सिंह नंबरदार गांव की एक गली में पुली बना रहे थे, जिसकी बनावट ठीक न होने पर उन्होंने उसे कहा कि पुरानी पुली को न तोड़ा जाये, क्योंकि इससे उसके घर को जाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा। इसी बात पर दोनों में तकरार बाजी हुई तो मामला बनूड पुलिस के पास पहुंचा। इस पर गांव की पंचायत ने मामले को आपस में बैठकर सुलझाने की बात कही। अवातर सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे उसका भाई प्रेम सिंह राणा व बेटा रविंदर सिंह बाइक पर सवार होकर गांव मानकपुर की डेयरी में दूध देने जा रहे थे कि बूटा सिंह ने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में ही घेर लिया और तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। गुस्से में आकर बूटा सिंह ने रिवाल्वर निकालकर भाई प्रेम सिंह पर गोली चला दी, जो उसके भाई के कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस वारदात के बारे में जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते सत्ताधारी पार्टी की शह पर गोली मारी गई। यही नहीं आरोपी मोबाइल व नकदी भी छीनकर फरार हो गये। वारदात की सूचना पर बनूड़ पुलिस के प्रभारी बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति के भाई अवतार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

फोटो 30 पीटीएल 05
जानकारी देते पारिवारिक सदस्य व अस्पताल में उपचाराधीन प्रेम सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed