{"_id":"682b5001e0dbc0e914088c5c","slug":"night-temperature-in-punjab-rose-47-degrees-above-normal-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8133-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में रात का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में रात का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अमृतसर, लुधियाना व बठिंडा में रही वार्म नाइट स्थितियां
-44.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म, तीन दिन बारिश की संभावना
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के चलते सोमवार को तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 44.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 23 मई से तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ेगी।
अमृतसर का अधिकतम पारा 39.7 डिग्री, लुधियाना का 40.6 डिग्री, पटियाला का 40.1 डिग्री, पठानकोट का 39.5 डिग्री, फाजिल्का का 42.5 डिग्री, फिरोजपुर का 40.6 डिग्री और जालंधर का 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री, लुधियाना का 29.0 डिग्री, पटियाला का 28.3 डिग्री, बठिंडा का 26.0 डिग्री, फाजिल्का का 29.9 डिग्री, फिरोजपुर का 27.8 डिग्री, होशियारपुर का 27.7 डिग्री व जालंधर का 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।