{"_id":"68a9f4885c0865ae840cef94","slug":"nephew-kills-uncle-for-refusing-to-give-him-money-for-drugs-patiala-news-c-84-1-spkl1047-100301-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भतीजे ने चाचा को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भतीजे ने चाचा को मार डाला
Sat, 23 Aug 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। नशे के लिए पैसे देने से इन्कार करने पर भतीजे ने अपने दिव्यांग चाचा के सिर पर लोहे की किसी से वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तीन-चार मोबाइल तथा नकदी लेकर फरार हो गया। भवानीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोबिंदर सिंह निवासी चट्ठा ननहेड़ा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह गांव रामपुरा में अपने भाई हरकीरत सिंह व पवित्र सिंह (52) के साथ रह रहा है। पवित्र सिंह दोनों टांगों से दिव्यांग थे। उनकी बाजू भी ठीक तरह से काम नहीं करती थी। वे अविवाहित थे। पवित्र सिंह के बड़े भाई हरकीरत सिंह का लड़का मनवीर सिंह (30) अकसर नशे की पूर्ति के लिए पवित्र के पास पैसे लेने के लिए आता था। पैसों के लिए झगड़ा भी करता था। शुक्रवार सुबह मनवीर अपने चाचा पवित्र सिंह के कमरे में गया था। कमरे से चीखने की आवाज सुनकर जब उसने खिडकी के शीशे से देखा तो मनवीर सिंह लोहे की वस्तु से पवित्र सिंह के सिर पर वार कर रहा था। गोबिंदर सिंह ने बताया कि जब उसने कमरे में जाकर देखा तो पवित्र सिंह खून से लथपथ पड़े थे। भागते समय मनवीर घर से तीन-चार मोबाइल फोन तथा कुछ नकदी ले गया। पवित्र सिंह को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर थाना भवानीगढ़ के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।