फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Neighbor raped woman by threatening her, case registered

Patiala News: महिला को डरा-धमका कर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 09:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Neighbor raped woman by threatening her, case registered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। महिला को डरा-धमका कर पड़ोसी की ओर से उसके साथ दुष्कर्म करने और पैसे लेने का मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान हरमन सिंह के तौर पर हुई है।

पीडिता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी उसका पड़ोसी है। साल 2018 में पड़ोसी उक्त महिला का पीछा करने लगा और ब्लैकमेल किया कि अगर उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आरोपी ने पीडित महिला को धमकियां दी कि वह उसके बच्चे को भी मार डालेगा। आरोपी ब्लैकमेलिंग करके महिला से पैसे भी लेता रहा। करीब एक महीने पहले आरोपी उक्त महिला को डरा-धमका कर पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और महिला से पैसे भी ले लिए। 10 जून को महिला रोजाना की तरह काम से वापस आ रही थी, तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक कर जबरन उसे अपने कमरे में ले जाने की कोशिश की। महिला किसी तरह से अपना बचाव करते हुए घर वापस पहुंची। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर अब मामले में आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed