{"_id":"0cf1e104177b1bcaa49d3e48698fd07a","slug":"nabha-police-station-blast-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा थाना में धमाका, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा थाना में धमाका, चार घायल
अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 21 Oct 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा के थाना सदर के मालखाने में सोमवार को हुए धमाके से चार कर्मचारी घायल हो गए। धमाके का कारण पटाखों में विस्फोट होना बताया गया है।
सभी घायलों को नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मुख्य मुंशी और एक अन्य मुलाजिम को पटियाला रेफर कर दिया गया। धमाके की प्राथमिक जांच फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी पंजाब की टीम ने कर ली है।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे नाभा के थाना सदर के मुख्य मुंशी हेड कांस्टेबल भोमा सिंह किसी केस की पेशी के संबंध में माल मुकदमा निकालने के लिए थाने के ग्राउंड फ्लोर में स्थित मालखाने में गए। जैसे ही उन्होंने मालखाने का दरवाजा खोला, जोरदार धमाका हो गया।
इस धमाके में भोमा सिंह (35), एएसआई नरिंदर सिंह (50), होमगार्ड बिक्रमजीत सिंह (42) और होमगार्ड लाभ सिंह (38) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके से मालखाने का गेट और खिड़कियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
अफरातफरी भरे माहौल में तुरंत सभी घायलों को नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें भोमा और बिक्रमजीत को पटियाला रेफर कर दिया गया। बाकी दोनों घायल नाभा के सिविल अस्पताल में भरती हैं।
इस हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी हरदियाल सिंह मान, एसपी (डी) जसकरण सिंह तेजा मौके पर पहुंचे और घटना संबंधी जानकारी ली। धमाके की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी पंजाब की टीम पहुंच गई।
पटाखों जैसी सामग्री से हुआ धमाका : फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम की ओर से प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने खुलासा किया कि पटाखों वाली सामग्री के अचानक फटने से यह घटना हुई है। अभी तक मिले तथ्यों से यह बात सामने आई है कि घटना तोड़फोड़ या किसी साजिश का नतीजा नहीं, बल्कि महज एक दुर्घटना है। फोरेंसिक लैबोरेटरी की रिपोर्ट के नतीजे आने के बाद ही पटाखों वाली सामग्री की किस्म संबंधी पता लग सकेगा। इस संबंध में जांच जारी है।