फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murder in Rajpura in dispute

तेजधार हथियार से हमलाकर हत्या

Tue, 17 Sep 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
murder in Rajpura in dispute
गांव पिप्पल मंगोली में तेजधार हथियार से हत्या के मामले में थाना घन्नौर की पुलिस ने चार अज्ञात समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना घन्नौर के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि रणबीर सिंह (49) पुत्र अमर सिंह निवासी पिप्पल मंगोली के चाचा करनैल सिंह निवासी पिप्पल मंगोली ने बयान दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम वह गांव पिप्पल मंगोली बस स्टैंड बैंक के सामने खड़े थे। इस दौरान उनका भतीजा रणवीर सिंह आया और कहने लगा कि गांव संधारसी के पास सुखविंदर सिंह सुखा और हरप्रीत सिंह, प्रिंस सिंह निवासी पिप्पल मंगोली ने उसे घेरकर पीटा। उन्होंने उसके सिर से परना उतार दिया और जान से मारने की धमकी दी। अभी वह बातें कर ही रहे थे कि इतने में संधारसी की तरफ से सुखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह भी वहां आ गए। उनके बीच तकरार हो गई। रणवीर सिंह ने उनके मोटर साइकिल की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद तीन चार लड़के और आ गए। उनको देखकर सुखविंदर सिंह ने ललकार दी। इसपर साथ खडे़ खुशप्रीत सिंह निवासी शंभू ने रणबीर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे लोगों ने रणबीर सिंह को बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। जब घायल रणबीर सिंह को राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना घन्नौर पुलिस ने सुखविंदर सिंह सुखा, हरप्रीत सिंह प्रिंस निवासी गांव पिप्पल मंगोली और खुशप्रीत सिंह निवासी गांव शंभू और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed