फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murder accused arrested in patiala

बुजुर्ग के कत्ल का आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2020 06:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
murder accused arrested in patiala
पटियाला के दीप नगर इलाके में चोरी की नीयत से घर में घुसकर बुजुर्ग का कत्ल करके उसके दोनों बेटों को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले को एक ही दिन में हल कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी वरुण शर्मा ने बताया कि 17 अक्तूबर को देर रात थाना त्रिपड़ी के इलाके दीप नगर में राज मिस्त्री का काम करने वाले भान सिंह (55) के मकान की दीवार फांद कर एक चोर अंदर घुस गया। इसी बीच आवाजें सुनकर भान सिंह उठ गया और उसने अपने दोनों बेटों के साथ चोर का मुकाबला किया। लेकिन चोर ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार कर भान सिंह की हत्या कर दी। जबकि दोनों बेटों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी गुरमीत सिंह जीता निवासी विकासनगर की सीसीटीवी कैमरों से पहचान कर सोमवार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में युवक का कत्ल करने का आरोपी गिरफ्तार
पटियाला। अर्बन एस्टेट इलाके के रहने वाले युवक के कत्ल केस को भी पुलिस ने हल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक का कत्ल रुपयों के लेनदेन में किया गया था। एसपी सिटी ने बताया अर्बन एस्टेट के रहने वाले ऋषभ मुखीजा के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सदर पटियाला में दर्ज कराई गई थी। लेकिन बाद में 15 अक्तूबर को युवक का शव बहादुरगढ़ के नजदीक बंद पड़े पेट्रोल पंप के खंडहर से मिली थी। पुलिस ने जांच की तो आरोपी गुरसेवक सिंह लाडी निवासी गुरु नानक नगर बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार, खून से सने आरोपी के कपड़े व कत्ल किए युवक की सोने की चेन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed