फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mr Ropar-Chamkaur Sahib road, toll plazas, recovery, jam imposed, Ropar

वसूली के खिलाफ टोल प्लाजा पर आधी रात को लगाया जाम

Sun, 27 Nov 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 27 Nov 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
Mr Ropar-Chamkaur Sahib road, toll plazas, recovery, jam imposed, Ropar
रोपड़ में वसूली के खिलाफ जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद टोल प्लाजा पर वसूली बंद किए जाने के केंद्र सरकार के आदेश की अनदेखी की जा रही है। रोपड़-श्री चमकौर साहिब पर बने टोल प्लाजा वसूली के खिलाफ शुक्रवार की आधी रात 12 बजे वाहन चालकों ने जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों टोल प्लाजा प्रबंध और सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात शुरू कराया। 
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को दिन में टोल प्लाजा पर वसूली की गई। इस पर कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवा दिया। बताते हैं कि इसके बाद टोल प्लाजा कर्मियों ने रात 12 बजे से फिर वसूली शुरू कर दी।  इस पर वहां से गुजर रहे वाहन सवार भड़क गए और टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान तीन बार प्रदर्शनकारियों की टोल प्लाजा कर्मचारियों से हाथापाई होते-होते बची। लोगो का कहना था कि अगर एनएच पर टोल बंद है तो राज्य मार्गों पर वसूली क्यों की जा रही, जब कि करेंसी सभी पर एक ही चलनी है। इस दौरान हरविंदर सिंह गिल ने कहा कि टोल कंपनियां लोगों को लूट रही है ओर धक्के से टोल वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग 500 ओर 1000 के नोट बंद होने के बाद परेशानी से गुजर रहे हैं। टोल प्लाजा पर न तो खुले रुपये हैं और न ही 500 ओर 1000 के नोट लिये जा रहे है। इसके कारण लोगो को परेशानी हो रही है। गिल ने कहा कि सरकार और प्रशासन स्पष्ट करे राज्य मार्गों के टोल प्लाजा पर वसूली बंद है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपड़ के बजाए मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची काल
जब टोल प्लाजा पर जाम के दौरान एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी जानकारी देने की कोशिश की। रोपड़ मार्ग से 100 नंबर डायल करने पर काल मोहाली कंट्रोल रूम में जा रही थी और रोपड़ कंट्रोल रूम का नंबर नहीं मिल रहा था। इसके बाद मोहाली कंट्रोल रूम ने रोपड़ का एक अन्य नंबर दिया जिस पर फोन करने के एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।


चमकौर साहिब थाने में काल करने पर भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा ओर फोन काल सुनने वाला पुलिस कर्मी ने सही तरीके से बात नहीं की। पुलिस कर्मी ने फोन पर कहा कि यहां तो सारा दिन यही कुछ होता रहा है ओर रात को तो सोने दो। देर रात एक बजे के करीब डीएसपी श्री चमकौर साहिब को जब इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने एएसआई शिंदरपाल को मौके पर भेजा। उन्होंने टोल वसूली को बंद करवा कर जाम खुलवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed