फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mother Son Died in Accident at Patiala

Patiala: बीमार मां को दवा दिलाने ले जा रहे युवक की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटा, दोनों की मौत

Fri, 06 Jan 2023 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

जांच अधिकारी थाना नाभा कोतवाली से एएसआई इंद्र सिंह ने बताया कि नाभा की विश्वकर्मा कालोनी का रहने वाला नितिश कुमार (30) गुरुवार शाम अपनी बीमार मां वंदना देवी (50) को डॉक्टर से जांच कराके दवा दिलाने जा रहा था।

विज्ञापन
Mother Son Died in Accident at Patiala
हादसे में मारे गए मां-बेटा - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला में सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। अपनी बीमार मां को दवा दिलाने जा रहे युवक के मोटरसाइकिल को रास्ते में बस ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मां-बेटा बस के टायर के नीचे फंस गए, जिन्हें चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने मामले में बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना नाभा कोतवाली से एएसआई इंद्र सिंह ने बताया कि नाभा की विश्वकर्मा कालोनी का रहने वाला नितिश कुमार (30) गुरुवार शाम अपनी बीमार मां वंदना देवी (50) को डॉक्टर से जांच कराके दवा दिलाने जा रहा था। रास्ते में बौड़ां गेट के पास रेलवे ब्रिज पर उनके मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल समेत दोनों मां-बेटा बस के टायर के नीचे फंस गए, जिन्हें बस का चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में नितिश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल वंदना देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मामले में मृतक युवक के ताया के लड़के सुदेश कुमार के बयान पर पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी वह फरार है। जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


मृतक के ताया वरिंदर कुमार बैनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसी जाए, ताकि भविष्य में इनकी वजह से कोई और घर न उजड़ सके। उन्होंने आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed