फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Monsoon weakens in Punjab Mercury hits 39.2°C alert for light to moderate rain over next six days

पंजाब में बरसात: लुधियाना में तेज बरसात के बाद सड़क धंसने से बना बीस फुट गहरा गड्ढा, ईंटों से भरी ट्राली फंसी

Thu, 06 Aug 2026 03:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Thu, 06 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

लुधियाना में लायंस भवन रोड पर बारिश के कारण सड़क धंसने से बीस फीट गहरा एवं तीस फीट चौड़ा गड्ढा बन गया।

विज्ञापन
Monsoon weakens in Punjab Mercury hits 39.2°C alert for light to moderate rain over next six days
लुधियाना में सड़क धंसीं - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कई जिलों में आज झमाझम बरसात हुई। 

विज्ञापन


लुधियाना में लायंस भवन रोड पर बारिश के कारण सड़क धंसने से बीस फीट गहरा एवं तीस फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। सड़क पर ईंटों से भरी ट्राली जा रही थी। ड्राइवर पानी पीने के लिए रुका तो सड़क धंसने लगी और ट्राली उसके बीच फंस गई।

अब सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। निगम की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया, ताकि इसे जल्द दुरुस्त किया जाए। यह गड्ढा इतना चौड़ा है कि सड़क के किनारे बनी मकान की बाउंड्री वाल तक पहुंच गया।
विज्ञापन




मानसून के कमजोर पड़ने से बुधवार को तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने वीरवार से अगले छह दिन तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम 23.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है।


प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम 34.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा। फाजिल्का में अधिकतम 37.1 डिग्री और फिरोजपुर में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed