{"_id":"66c61fbbd75297e58407352d","slug":"monsoon-weakened-in-punjab-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5369-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही पड़ने की संभावना, चढ़ेगा पारा
अब तक पंजाब में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज
36.7 डिग्री के साथ बठिंडा रहा सबसे गर्म, तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन भी पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। इससे तापमान में वृद्धि की संभावना है। पंजाब में अगस्त में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक 109.7 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में पंजाब में 97.9 एमएम की बारिश हुई है। पंजाब के 14 जिलों में कम बारिश रही है। इन जिलों में बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, मुक्तसर, पटियाला, संगरूर, मोहाली, एसबीएस नगर शामिल हैं।
उधर, बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 36.7 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर व लुधियाना का पारा अभी भी सामान्य से नीचे बना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह भी सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 23.2 डिग्री का न्यूनतम पारा अमृतसर का दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 33.4 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 35.8 डिग्री, पठानकोट का 33.1 डिग्री, गुरदासपुर का 33.5 डिग्री, बरनाला का 34.4 डिग्री, फिरोजपुर का 32.9 डिग्री, जालंधर का 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री, पटियाला का 26.2, पठानकोट का 25.7, बठिंडा का 29.1, बरनाला का 27.3, फरीदकोट का 29.3, फाजिल्का का 24.1, फिरोजपुर का 28.3, जालंधर का 27.7 डिग्री दर्ज किया गया।