फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mobile towers, resist performance of local people, protesting against the company, Rajpura, Patiala

मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा Updated Wed, 03 Aug 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
Mobile towers, resist performance of local people, protesting against the company, Rajpura, Patiala
राजपुरा में टावर लगाने का विरोध करते रोष प्रदर्शन करते कलोनी निवासी। - फोटो : अमर उजाला
सतनाम नगर की गुरु अमरदास कालोनी में लग रहे एक कंपनी के टावर के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसमें दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक नामी कंपनी गुरु अमरदास कालोनी में टावर लगाने की तैयारी कर रही थी।  पता चलते ही लोगों ने महिलाओं के साथ मोर्चा संभालते हुए मौके पर पहुंच कंपनी के खिलाफ टावर ना लगाने देने के लिए नारेबाजी की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि टावर लग जाने से कालोनी में रहने वाले लोगों को कई प्रकार की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


लोगों की और से टावर लगाने का विरोध करने पर टावर कंपनी के मैनेजर राज कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके पास जमीन के मालिक ने लिखित तौर पर टावर लगाने के लिए दिया हुआ है। इस पर मोहल्ले के लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी का उसूल है कि जहां टावर लगाया जाना है वहां के लोग विरोध करते हैं तो टावर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के लोगों ने मोहल्ला वासियों का विरोध देख टावर लगाने से मना कर दिया। मौके पर अमरीक सिंह, डा. दलजीत कौर, गुरजंट सिंह, बचन सिंह, बिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, राम कुमार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed