{"_id":"573c99834f1c1bd41aac7145","slug":"mobile-app-problems-resolved-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘करामात’ के जरिये होगा शहरियों की समस्याओं का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘करामात’ के जरिये होगा शहरियों की समस्याओं का निपटारा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 18 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में बुधवार को लोगों के लिए मोबाइल एप जारी करते डीसी रामवीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को स्ट्रीट लाइटों, सीवरेज, पीने के पानी और सड़कों की मरम्मत जैसी शिकायतों के निपटारे के लिए अब नगर निगम के दफ्तर के चक्कर नहीं मारने पड़ेंगे। इन समस्याओं के उचित व समयबद्ध हल के लिए बुधवार को मेयर अमरिंदर बजाज और डीसी रामवीर सिंह ने ऐसे मोबाइल एप को जारी किया, जिसके जरिये घर बैठे सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
इस मोबाइल एप को ‘करामात’ का नाम दिया गया है, जिसके जरिये अब कोई भी शहरी अपने एनड्राइड मोबाइल फोन से बंद पड़े सीवरेज, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और पीने वाले पानी की किल्लत संबंधी फोटो खींच कर इस एप के जरिये अपलोड कर सकेगा। डीसी ने बताया कि करामात एप के जरिये की गई शिकायत का निगम के संबंधित अधिकारियों को सेवा का अधिकार कानून के तहत समयबद्ध निपटारा करना जरूरी होगा। शिकायत का निपटारा न करने या देरी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।