{"_id":"5798e4a84f1c1bec6a21e1a1","slug":"mla-preneet-kaur-former-foreign-minister-worker-meetings-the-government-attacked-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापनों से विकास के झूठे दावे कर रही सरकार : परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापनों से विकास के झूठे दावे कर रही सरकार : परनीत कौर
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में बुधवार को आयोजित वर्कर मीटिंग में मंच पर मौजूद विधायक परनीत कौर व साथ में अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं विधायक परनीत कौर ने कहा कि पंजाब की बादल सरकार ने अपने साढ़े 9 साल के राज में विकास का कोई काम नहीं किया है। विज्ञापनों के जरिये विकास के झूठे दावे किए जा रहे हैं। लेकिन पंजाब की जनता अब गुमराह होने वाले नहीं है। वह बुधवार को पटियाला में आयोजित कांग्रेस वर्कर मीटिंग को संबोधित कर रही थीं। इसमें बड़ी गिनती में नौजवानों व महिलाओं ने हिस्सा लिया।
परनीत ने कहा कि बेरोजगारी से परेशान नौजवान नशे का शिकार हो रहे हैं। पंजाब को नशों व बेरोजगारी से मुक्त कराने की जरूरत है। तभी जाकर हम अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एचएस हंसपाल ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद अकाली दल की देन था। जिसको कांग्रेस की सरकार ने अपने बलबूते पर खत्म करके पंजाबियों को बहुत बड़ी राहत दी है।
राणा गुरजीत ने कहा कि अकाली सरकार ने पंजाब के केबल, शराब, रेत व बजरी के अलावा ट्रांसपोर्ट पर कब्जा करके पंजाब के व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। डा. अमर सिंह ने कहा कि सभी को खास करके महिलाओं को कांग्रेस की नीतियां घर-घर पहुंचाने की जरूरत है। इस मौके पर विधायक साधु सिंह धर्मसोत, हरदियाल सिंह कंबोज, जिला प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी मौजूद रहे।