फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   MLA Dhaliwal inspected shops to stop black marketing of DAP fertilizer

Patiala News: विधायक धालीवाल ने डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों की जांच की

Thu, 16 Oct 2025 08:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
MLA Dhaliwal inspected shops to stop black marketing of DAP fertilizer
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अजनला विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सुबह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की और अधिकारियों को कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक धालीवाल ने अधिकारियों के साथ अजनाला विधानसभा क्षेत्र में खाद बेचने वाले डीलरों की जांच की और निर्देश दिए कि हर दुकानदार खाद का स्टॉक प्रदर्शित करे।

धालीवाल ने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कुछ थोक विक्रेताओं की ओर से खाद को काले धन में बेचा गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने स्टॉक रजिस्टर की जांच करें कि कितना खाद प्राप्त हुआ है और किसे बेचा गया है। कुछ सहकारी समितियों द्वारा खाद को काले धन में बेचा गया है। दुकानदारों से कहा कि वे डीएपी खाद के साथ उन्हें कोई अन्य अनावश्यक सामान खरीदने के लिए न कहें। धालीवाल ने कहा कि मौजूदा समय किसानों के लिए बहुत दुखद है और संकट की इस घड़ी में हमदर्दी रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि डीएपी का सरकारी रेट 1350, टीएसपी 1300, एनपीके 12:32:16 का 1900 और एएसपी 20:20:0:13 का 1400 रुपये है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार इन रेटों से अधिक दामों पर खाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed