{"_id":"5745d23c4f1c1b2f2d691684","slug":"ministerial-servants-indignation-rally-government-memorandum-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में मिनिस्टीरियल मुलाजिमों ने की रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में मिनिस्टीरियल मुलाजिमों ने की रोष रैली
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 25 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल मुलाजिमों ने बुधवार को डीसी दफ्तर में स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की जिला कन्वीनर पवित्र कौर ग्रेवाल के नेतृत्व में रोष रैली करके पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुलाजिमों ने डीसी के माध्यम से पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजा।
रैली को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं ने प्रदेश सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों की आलोचना करते हुए मांग की कि तरस के आधार पर नौकरी देने के बाद दो साल सिर्फ बेसिक पे देने का फैसला रद्द किया जाए, मंत्रियों की तरह पंजाब सरकार के मुलाजिमों को पेंशन योजना अधीन लाया जाए, क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट तथा अन्य कैटेगिरी को बनता स्केल दिया जाए, डीए का शेष बकाया तथा विभागों में 25 साल की सेवा करने वाले मुलाजिमों को पदोन्नत किया जाए।
1 जनवरी, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को पेंशन के घेरे में लाया जाए। मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने मुलाजिमों की मांगों का समर्थन करते पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि मुलाजिमों की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए अन्यथा संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर मुलाजिम नेता राकेश जैन, सुरिंदर शर्मा, हरभजन सिंह, राजवीर शर्मा, गुरदर्शन सिंह, अमृतपाल कौर, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, सुषमा रानी, हरजीत कौर, गुरप्यार कौर, जसवीर कौर, मनिंदरपाल कौर, सिंदरपाल कौर, नवीन कुमार मौजूद थे।