फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Minister Rajkumar Verka faced opposition from Corona volunteers in Patiala

पटियाला: मेडिकल शिक्षा मंत्री का कोरोना वालंटियरों ने किया जबरदस्त विरोध, उद्घाटन के बगैर लौटे

Fri, 26 Nov 2021 07:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 07:30 PM IST
सार

मंत्री का विरोध कर रहे कोरोना वालंटियर उस कार पार्किंग की छत पर चढ़ गए जिसका उद्घाटन होना था। वहीं विरोध प्रदर्शन के कारण मंत्री राजकुमार वेरका राजिंदरा अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन नहीं कर सके।

विज्ञापन
Minister Rajkumar Verka faced opposition from Corona volunteers in Patiala
पटियाला में कोरोना वालंटियरों का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के सरकारी मेडिकल कालेज व डेंटल कालेज और सरकारी राजिंदरा अस्पताल में करोड़ों के प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने पहुंचे मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च मंत्री राजकुमार वेरका को शुक्रवार को कोरोना वालंटियरों के विरोध का सामना करना पड़ा। कोरोना वालंटियरों ने राजिंदरा अस्पताल में 12.22 करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिला 350 कारों की क्षमता वाली पार्किंग की बिल्डिंग को घेर लिया, जबकि उनके कुछ साथी छत पर चढ़ गए। 

विज्ञापन


इसका पता लगते ही मंत्री मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लाक का उद्घाटन करने के बाद राजिंदरा अस्पताल नहीं आए। जहां उन्होंने आक्सीजन प्लांट व इस कार पार्किंग का उद्घाटन करना था। वह दोनों प्रोजेक्टों का उद्घाटन किए बगैर निकल गए। इससे पहले वेरका ने पत्रकारों से बात करते एलान किया कि हड़ताली कोरोना हेल्थ वर्करों की सेवाओं को जारी रखा जाएगा। इस संबंधी फाइल क्लियर करके वित्त विभाग को भेज दी है। जबकि क्लीनिक स्टाफ को फरीदकोट, अमृतसर व पटियाला में भी रखा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने बताया कि विभाग में समयबद्ध पदोन्नितयों को मंजूरी दी गई है और डीपीसी भी की जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डा. एसपीएस ओबराय, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, विधायक मदन लाल जलालपुर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान वेरका ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए कि वह पंजाब में झूठे वादे करके सियासी जमीन की तलाश कर रहे हैं, पर अच्छा हो अगर 20 लाख नौकरियां पंजाब में देने के शगूफे छोड़ने वाले दिल्ली में अपनी सरकार द्वारा दी 5000 सरकारी नौकरियों की सूची भी दिखा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे सब्जबागों के हाथ पल्ले कुछ नहीं पड़ रहा है। जिस कारण वह चन्नी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरका ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को अब समझ आ गई है कि लोगों ने कांग्रेस के नाम पर वोटें डालनी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी को भी कांग्रेस का नाम दिया है, लेकिन लोगों को सच्चाई का पता है। वेरका ने पटियाला दौरे में श्री गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 2.7 करोड़ की लागत से तैयार अति आधुनिक कैथ लैब, मेडिकल कालेज में 30 करोड़ से तैयार एक बिल्डिंग, 5.46 करोड़ की लागत से तैयार डेंटल कालेज के ब्लाक सी की इमारत व 184 सीटों वाले ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया।


विधायक जलालपुर को घेर की नारेबाजी 
वेरका के चले जाने बाद विधायक मदन लाल जलालपुर कार पार्किंग का उद्घाटन करने पहुंच गए। भड़के कोरोना वालंटियरों ने विधायक का घेराव करके नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने इस मौके पंजाब सरकार से उनकी नौकरियां बहाल करने की मांग की। विधायक ने उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर नौकरियां सुरक्षित कराने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद कोरोना वालंटियर शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed