फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Millions of people visited the Nalas temple in Rajpura

राजपुरा के नलास मंदिर में लाखों लोगों ने नवाया शीश

Thu, 11 Mar 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Millions of people visited the Nalas temple in Rajpura
राजपुरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के करीब 12 मंदिरों और शिवालयों में विशेष आयोजन किया गया। मंदिरों को फूलों से सजाया गया। श्री दुर्गा मंदिर, श्री महावीर मंदिर, श्री सत्य नारायण मंदिर, श्री शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री झूले लाल र्साइं मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखने वाला था। देर रात से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास में वीरवार को लाखों लोगों ने शीश नवाया। इस मौके पर राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह मिलटी भी परिवार समेत नलास में जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर के आसपास करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में मेले लगाया गया। इसमें लोगों ने लंगर, झूले और सर्कस का लुफ्त उठाया। वहीं, मंदिर कमेटी की ओर से भी 24 घंटे लंगर की सेवा और मेडिकल सुविधा चलती रही। इसमें एक समय में पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed