फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Medical College, Rajindera Hospital, Dental College, Ayurvedic College, TB Hospital, strike, Patiala

राजिंदरा अस्पताल के मुलाजिमों की काम छोड़ो हड़ताल जारी

Sat, 17 Sep 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 17 Sep 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Medical College, Rajindera Hospital, Dental College, Ayurvedic College, TB Hospital, strike, Patiala
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मांगों को लेकर रोष रैली करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी मेडिकल कालेज, राजिंदरा अस्पताल, डेंटल कालेज, आयुर्वेदिक कालेज, टीबी अस्पताल के सभी चौथा दर्जा कर्मचारियों और ठेका कर्मियों की दूसरे दिन भी काम छोड़ो हड़ताल जारी रही। हड़ताली मुलाजिमों ने अस्पताल परिसर में रोष रैली की। कर्मचारियों की मांग है कि पिछले 9 सालों से ठेके पर काम कर रहे दर्जा चार कर्मचारियों व पैरा मेडिकल कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर की जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर दर्जा चार कर्मचारी यूनियन के नेता दर्शन सिंह लुबाना, जगमोहन सिंह नौलखा ने कहा कि अस्पताल में दर्जा चार मुलाजिमों के खाली पड़े पद भरे जाएं। मृतक कर्मियोें केे आश्रित मेंबरों को नौकरियां दी जाएं। 2014 व 2015 का 23 महीने का डीए का बकाया दिया जाए। 25 फीसदी अंतरिम राहत दी जाए।
विज्ञापन


राजिंदरा अस्पताल में दर्जा चार मुलाजिमों की जत्थेबंदी के प्रधान राम किशन ने कहा कि अस्पताल के मुलाजिमों की ओर से इमरजेंसी, आईसीसीयू, इमरजेंसी लेबर रूम की सेवाओं को छोड़कर बाकी ओपीडी व वार्डों में कामकाज छोड़कर हड़ताल की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल, अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मुलाजिम नेताओं से बात की। भरोसा दिलाया कि उनकी बैठक डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च से करा दी जाएगी। खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ में बैठक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed