फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Markfed officials, labor picketing, blocking traffic, the woman slapped Patiala

मार्कफेड अधिकारी के खिलाफ लेबर का धरना, महिला को थप्पड़ मारने के आरोप

Sat, 03 Sep 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 03 Sep 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Markfed officials, labor picketing, blocking traffic, the woman slapped Patiala
टियाला में मार्कफेड के अधिकारी के खिलाफ धरना देती लेबर। - फोटो : अमर उजाला
मार्कफेड के गोदामों में काम करने वाली लेबर ने रोड जाम करके जोरदार धरना दिया। इस मौके पर मार्कफेड के जिला अधिकारी पर गोदाम में लेबर का काम करने वाली एक महिला को थप्पड़ मारने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर संबंधित थाना सदर के इंचार्ज हरविंदर सिंह चीमा ने कहा कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें आई हैं। मामले की जांच जारी है, जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर पीड़ित महिला नीलम ने बताया कि वह सन्नौर रोड पर मार्कफेड से संबंधित ओपन पलिंथ में गेहूं की साफ-सफाई का काम करती है। वीरवार को मार्कफेड का जिला अधिकारी वहां आया। अधिकारी ने उसके साथ व अन्य लेबर वालों के साथ धक्का-मुक्की की। उसके थप्पड़ मारा। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला अधिकारी व मार्कफेड के अन्य अफसरों की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि उक्त महिला की ओर से एफसीआई के स्टाफ के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। संबंधित अधिकारियों को उक्त महिला को यहां से ट्रांसफर करने को कहा जा चुका है। उक्त महिला किसी पर कभी भी कोई आरोप लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed