फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mahapanchayat will be held at Khanauri border tomorrow, about 2 lakh farmers can reach there

Farmers Protest: कल खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत, आ सकते हैं 2 लाख किसान; डल्लेवाल की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट

Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला।
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला। Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
सार

डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल कमजोरी के कारण हड्डियों का ढांचा बनते जा रहे हैं। वह शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं। वह कैंसर के मरीज हैं। भूखा रहने के कारण वह अपनी कैंसर की दवाएं भी नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahapanchayat will be held at Khanauri border tomorrow, about 2 lakh farmers can reach there
खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : किसान

विस्तार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन वीरवार को 38वें दिन में दाखिल हो गया। डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल कमजोरी के कारण हड्डियों का ढांचा बनते जा रहे हैं। वह शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं। वह कैंसर के मरीज हैं। भूखा रहने के कारण वह अपनी कैंसर की दवाएं भी नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए डल्लेवाल को तुरंत उचित इलाज की जरूरत है।

विज्ञापन

इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार को खनौरी बाॅर्डर पर रखी किसान महापंचायत में देश के कोने-कोने से दो लाख के करीब किसान पहुंच सकते हैं। इस महापंचायत में डल्लेवाल खास संदेश देंगे। महापंचायत की तैयारी के लिए अलग-अलग कमेटियां बना कर तैयारियां की जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि आंदोलन के विषय में किसान नेताओं की ओर से सभी बयान बड़ी जिम्मेदारी के साथ संविधान के दायरे में रहकर दिए जा रहे हैं। सभी बयान जगजीत सिंह डल्लेवाल की भावना के अनुसार दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से टिप्पणी की गई है कि मोर्चे में शामिल कुछ किसान गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को कहीं से भी न्याय नहीं मिलता तो वो न्याय की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से ही करता है। किसानों की सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि वे केंद्र सरकार को निर्देश जारी करें कि खेती के विषय पर बनी संसद की कमेटी की रिपोर्ट व हाई पावर कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट को लागू किया जाए। इनमें एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की गई है। वीरवार को कर्नाटक व तामिलनाडु से किसानों का बड़ा जत्था खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा। उन्होंने डल्लेवाल से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed