फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   M Srishankar records long jump in Patiala

पटियाला में एम श्रीशंकर ने लांग जंप में बनाया रिकॉर्ड

Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
M Srishankar records long jump in Patiala
पटियाला। केरल के लांग जंपर एम श्री शंकर ने एनआईएस में आयोजित 24वें नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन नेशनल रिकार्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। 21 साल के एम श्रीशंकर 8.26 मीटर लंबी छलांग अपने पांचवें प्रयास में लगाई। उनका पुराना रिकॉर्ड 8.20 मीटर का था जिसे उन्होंने 2018 में बनाया था। केरल के ही मोहम्मद अनीस याहिया और कर्नाटक के एस लोकेश ने क्रमवार सिल्वर व कांस्य पदक जीते। उधर महिलाओं की 100 मीटर रेस के फाइनल में तमिलनाडु की की एस धनलक्ष्मी (22) ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने ओडिसा की दुती चंद को हरा दिया। एस धनलक्ष्मी ने रेस को 11.39 सेकेंड में पूरा कर लिया। वहीं दिल्ली के अमोज जैकोब (23) ने 400 मीटर में जीत हासिल की। पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed