फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Ludhiana, Amritsar and Mohali shooting range will be formed in

लुधियाना, अमृतसर, मोहाली और बठिंडा में शूटिंग रेंज बनाई जाएगी

Sun, 20 Oct 2013 09:43 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 20 Oct 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana, Amritsar and Mohali shooting range will be formed in
सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री और पंजाब राइफल्स शूटिंग एसोसिएशन के प्रधान बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि पंजाब को निशानेबाजी से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


इसलिए सरकार और पंजाब राइफल शूटिंग एसोसिएशन की ओर से पंजाब में माझा, मालवा और दुआबे में निशानेबाजी को प्रफुल्लित करने के लिए लुधियाना, अमृतसर, मोहाली और बठिंडा में राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा।
इसका मकसद पंजाब के स्कूल स्तर पर निशानेबाजी के हुनर को निखारना है।

यह घोषणा उन्होंने रविवार को पटियाला के नजदीकी गांव मैण स्थित न्यू मोती बाग गन क्लब में आयोजित दसवें सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स शूटिंग मुकाबलों में की।
विज्ञापन


समारोह में वे मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि निशानेबाजी में ओलंपिक और अन्य राष्ट्रीय मुकाबलों में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए जिला स्तर पर ही शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। इसमें स्कूल स्तरीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल मुकाबलों के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान रणइंद्र सिंह ने भविष्य में पंजाब के खिलाड़ियों का निशानेबाज की विश्वस्तरीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन होने की उम्मीद जताई।

इस दौरान हुए शूटिंग मुकाबले में सीनियर ट्रैप (पुरुष) के वर्ग में यूपी के असद सुल्तान ने स्वर्ण, रियान रिजवी ने रजत पदक और एयर इंडिया के जोरावर संधू ने कांस्य पदक हासिल किया।


मुकाबले में पंजाब के रणइंद्र सिंह ने चौथा और विश्वदेव सिद्धू ने पांचवां स्थान जीता।

इसके जूनियर वर्ग मुकाबले में पंजाब के नमनवीर सिंह बराड़ ने स्वर्ण, यूपी के मोहम्मद शीश ने रजत और राजस्थान के सुलेमान अरश इलाही ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में अमन इलाही ने चौथा और चारू विक्रम सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में मजीठिया ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed