फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Light to moderate rain likely for next six days

Patiala News: पंजाब में तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक, अगले छह दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Light to moderate rain likely for next six days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक 39.7 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया। अगले छह दिन मानसून कमजोर रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की ही संभावना जताई हैए जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर हो गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री, लुधियाना का भी 35.7 डिग्री, पटियाला का 35.0, पठानकोट का 33.2, बठिंडा का 35.9, फरीदकोट का 35.0, गुरदासपुर का 33.0, बरनाला का 34.0, फिरोजपुर का 35.8 और जालंधर का 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.9 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.8, लुधियाना का 27.6, पटियाला का 28.3, बठिंडा का 29.8, बरनाला का 28.2, फरीदकोट का 30.1, फिरोजपुर का 29.2, जालंधर का 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed