फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Left, the second day of satyagraha put the jam, the police did not arrest, Sangrur

वामपंथी दलों ने सत्याग्रह के दूसरे दिन लगाया जाम

Tue, 09 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 09 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
 Left, the second day of satyagraha put the jam, the police did not arrest, Sangrur
संगरूर में सत्याग्रह के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदर्शन करते वामपंथी दलों के कार्यकर्ता और नेता। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के चार वामपंथी दलों द्वारा संयुक्त तौर पर शुरू किए सत्याग्रह के दूसरे दिन मंगलवार को आंदोलनकारियों ने शहर के महावीर चौक में दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खुद को प्रशासन के आगे गिरफ्तारी के लिए पेश किया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीपीआई (एम) के नेता भूप चंद चन्नो, सीपीआई के सचिव सतवंत सिंह, गज्जन सिंह, सीपीआई (एमएल) के जिला सचिव गोबिंद छाजली ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार विकास की दुहाई देकर लोगों को गुमराह करने में लगी है। पंजाब में नशा लगातार बढ़ रहा है। बेरोजगारी इतनी है कि नौजवान सड़कों की खाक छानने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पंजाब के किसान व खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबकर मर रहे हैं जिसकी सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वामपंथी दलों का साथ दे ताकि पंजाब की राजनीति को बदलकर लोगों के हितों की पूर्ति की जा सके। इस मौके पर बंत सिंह नमोल, देवराज वर्मा, बलदेव सिंह, भीम सिंह, रोही सिंह, मेजर सिंह पुन्नावाल, राम सिंह सोहियां, जरनैल सिंह, भरपूर सिंह, सुखदेव शर्मा, निर्मल सिंह, हरदेव सिंह घनौरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed