फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Lawrence Bishnoi and two henchmen of Rajeev Raja gang arrested with weapons

Patiala News: लाॅरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो गुर्गे हथियारों समेत गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi and two henchmen of Rajeev Raja gang arrested with weapons
विरोधी गैंग से नजदीकी साथी के कत्ल का बदला लेने को करवाने वाले थे फायरिंग
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दो पिस्तौल समेत 12 कारतूस बरामद किए, एमपी से लाए थे हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गिरोह के दो गुर्गों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ चीकू निवासी न्यू मालवा काॅलोनी सन्नौरी अड्डा पटियाला और सुखपाल सिंह निवासी गांव हरियाउ जिला संगरूर के तौर पर हुई है।
आरोपियों को सन्नौर से ऋषि काॅलोनी मोड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्तौल 32 बोर समेत 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी नानक सिंह ने मंगलवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपी रोहित कुमार उर्फ चीकू के खिलाफ सात और सुखपाल सिंह के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। रोहित व सुखपाल की आपस में जान-पहचान जेल में हुई थी। रोहित 2020 से लेकर वर्ष 2023 तक विभिन्न जेलों में रहा है। इस दौरान इसकी नजदीकी 2022 में लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के नवप्रीत सिंह उर्फ नव लाहौरियां के साथ हो गई थी।
विज्ञापन

जेल में नव लाहौरियां व रोहित कुमार चीकू के खिलाफ लड़ाई-झगड़ा करने व हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा थाना त्रिपड़ी में दर्ज हुआ था। रोहित कुमार तेजपाल का पुराना साथी रहा है। तेजपाल का 3 अप्रैल 2024 को इसके विरोधी गैंग पुनीत सिंह गोला ने सन्नौरी अड्डे पर कत्ल कर दिया था। वर्ष 2021 से रोहित व तेजपाल के अपने विरोधी ग्रुप पुनीत सिंह गोला के साथ आपस में लड़ाई-झगड़े चलते आ रहे हैं। रोहित और सुखपाल इकट्ठे पटियाला जेल में बंद रहे हैं। आरोपी सुखपाल सिंह भूनरहेड़ी में महिलाओं के किरपान के साथ गला काटने वाले दोहरे कत्ल केस में पटियाला जेल में बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित कुमार चीकू अब हथियारों के साथ अपने साथी तेजपाल के हुए कत्ल का बदला लेने के लिए अपने विरोधी गैंग के किसी सदस्य पर फायरिंग कराना चाहता था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी व असलहा की बरामदगी से पटियाला में होने वाली यह वारदात टल गई है।


विरोधी गैंग का सदस्य भी हथियारों समेत काबू
पुलिस ने पुनीत सिंह गोला के करीबी साथी यशराज उर्फ काका निवासी पटियाला को डियर पार्क के नजदीक डकाला रोड से गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो पिस्तोल समेत 14 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यशराज के खिलाफ कत्ल व इरादा कत्ल के चार केस दर्ज हैं। पुनीत सिंह गोला को 1 अगस्त 2024 को पुलिस मुकाबले के दौरान गिरफ्तार किया गया था। आरोपी यशराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार तारी का 12 जून 2024 को तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया था। तारी का भी आपराधिक रिकार्ड था। इस केस में यशराज भगोड़ा चला आ रहा था। एसएसपी ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए तीनों आरोपी बरामद किए हथियारों को मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ में और अहम खुलासे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed