फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Lack of Labour due to corona

कोरोना कारण लेबर की हुई किल्लत

Sat, 24 Apr 2021 08:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Lack of Labour due to corona
मंडियों में अब कोरोना के कारण लेबर की कमी हो गई है, इस कारण गेहूं की लिफ्टिंग नहीं हो रही है। हालात यह हैं कि खरीदे गेहूं में से आधे से ज्यादा गेहूं बोरियों में या फिर ढेरियों में मंडियों में लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है। इससे मंडियों में गेहूं की आवक का काम प्रभावित होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में 105 मंडियों और कोरोना के कारण बनाए 313 अस्थायी केंद्रों में गेहूं की खरीद का काम हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक इन मंडियों व केंद्रों में अब तक 718046 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 682998 मीट्रिक टन की खरीद हो गई है। खास बात यह है कि इस बिके गेहूं में से केवल तीन लाख 325 मीट्रिक टन की ही लिफ्टिंग हुई है। बाकी 382673 मीट्रिक टन गेहूं बोरियों में या फिर ढेरियों के रूप में मंडियों में लिफ्टिंग के इंतजार में पड़ा है।
विज्ञापन

खरीदे गेहूं की लिफ्टिंग न होने से मंडियों में गेहूं की आवक प्रभावित हो रही है। फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से लगाए अनुमान के मुताबिक अभी मंडियों में करीब एक लाख मीट्रिक टन गेहूं की और आवक होगी, लेकिन मंडियां खाली न होने की सूरत में किसान इंतजार करने को मजबूर हैं। उधर जिन किसानों की फसलें बिकने के बाद बोरियों में भरकर तुलाई हो गई, वह तो खाली हो गए हैं, लेकिन जिनकी फसलें बिकने के बाद अभी भी ढेरियों में रखी हैं, वह किसान अभी भी मंडियों में ही भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान उजागर सिंह ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से पटियाला मंडी में बैठे हैं। फसल तो बिक गई, लेकिन अभी तुलाई न होने कारण वह मंडियों में ही रहने को मजबूर हैं। किसान रणजीत सिंह ने बताया कि फसलें काट ली हैं, लेकिन मंडियां भरी होने कारण ले जा नहीं पा रहे।

जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर हरशरणजीत सिंह बराड़ ने कहा कि इस बार कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने के डर से लेबर वापस अपने गृह राज्यों यूपी और बिहार को लौट गई। इस कारण लेबर की कमी हो रही है, लेकिन इस समस्या को जल्द दूर करके संबंधित खरीद एजेंसियों द्वारा अपने माल को उठा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एकदम से ज्यादा फसलें आने से भी यह समस्या हुई है। जल्द ही किसानों की सारी शिकायतें दूर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed