फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan Andolan Jagjit Singh Dallewal not taken medical treatment last five days

Kisan Andolan: डल्लेवाल को पांच दिन से क्यों नहीं मिल रहा इलाज? पैरों से ड्रिप लगाने की हो रही कोशिश

Sun, 09 Feb 2025 07:57 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Feb 2025 07:57 AM IST
सार

खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पिछले पांच दिन से मेडिकल सहायता नहीं मिल रही है। रविवार को डल्लेवाल के अनशन को 76 दिन हो गए हैं। 11 फरवरी को मोर्चे पर किसान महापंचायत होगी। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Jagjit Singh Dallewal not taken medical treatment last five days
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन रविवार को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर 76वें दिन में दाखिल हो गया। किसान नेताओं के अनुसार डल्लेवाल पिछले पांच दिन से मेडिकल सहायता नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि ड्रिप लगाने के लिए डॉक्टरों को कलाइयों में नसें नहीं मिल रही हैं। इसके चलते डॉक्टर अब पैरों की नसों के माध्यम से उनको ड्रिप लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

पवित्र जल यात्रा के तीसरे चरण के तहत आज हरियाणा के कमालपुर, पेटवाड़, पाई, गतौली, थेह-बुटाना, उचाना-खुर्द, पहलादपुर, पिपलथा, उझाना, पदार्थ-खेड़ा, भूथन कलां, भूथन खुर्द, बरसीन, बनगांव, सिलदान, किरदान, मनवाली, भोडिया खेड़ा, आयलकी, अंकवाली, भेड़िया खेड़ा, ढाणी ठोबा, दौलतपुर, सिर्ढाना, ढाणी भोजराज, जाटल, मय्यड़, कीधोली, चक-केरा, लक्कड़वाली, गुजराना, नंदगढ़, बड़ा गड्ढा समेत 50 से अधिक गांवों के किसान खनौरी मोर्चे पर पहुंचे।

विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि 11 फरवरी के रत्नपुरा मोर्चे पर आयोजित महापंचायत की तैयारी के लिए टिब्बी, सेलवाला, बेरवाला, चंदड़ा, लीलावाली, तलवाड़ा, मसानी गांवों का दौरा करके किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। किसान नेताओं ने बताया कि खनौरी मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेवा में काफी समय तक वाॅलंटियर ड्यूटी निभाने वाले फतेहगढ़ साहिब के किसान चरणजीत काला का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए है। शनिवार दोपहर तक उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं हो पाया जिस पर दोनों मोर्चों के नेताओं ने काफी नाराजगी जताई है। पवित्र जल यात्रा के चौथे चरण के तहत हरियाणा के किसान 10 फरवरी को खेतों के ट्यूबवेलों का जल लेकर खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed