फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan Andolan Jagjit Singh Dallewal health deteriorated again feet swelled not drinking water

Kisan Andolan: डल्लेवाल की सेहत फिर बिगड़ी; पैरों में आई सूजन, नहीं पी रहे पानी, 101 दिन से आमरण अनशन

Thu, 06 Mar 2025 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Mar 2025 07:48 PM IST
सार

101 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। किसान नेता के पैरों में सूजन आ गई है। हालत यह हो गई है कि वह पानी तक नहीं पी पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Jagjit Singh Dallewal health deteriorated again feet swelled not drinking water
जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत फिर बिगड़ गई है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ व काका सिंह कोटड़ा के मुताबिक पिछले दो दिनों से डल्लेवाल के पैरों में काफी सूजन आ रही है। वह पानी भी नहीं ले पा रहे हैं, जबकि आमरण अनशन के चलते डल्लेवाल ने खाना पहले ही छोड़ रखा है। 

विज्ञापन


ऐसे में अब डल्लेवाल के शरीर से पेशाब के जरिये पानी बाहर ज्यादा जा रहा है। ड्रिप के माध्यम से उनकी मेडिकल सहायता भी बंद हो गई है। हालांकि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। वीरवार को डल्लेवाल का आमरण अनशन 101वें दिन में प्रवेश कर गया।

विज्ञापन

किसानों का किया धन्यवाद

खराब सेहत के बावजूद आज डल्लेवाल ने वीडियो संदेश जारी कर के देश के उन सभी किसानों का धन्यवाद किया जो बुधवार को उनके आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल में शामिल हुए। 

विज्ञापन

केंद्र की तर्ज पर काम कर रहे सीएम मान

अपने वीडियो संदेश में डल्लेवाल ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार की तर्ज पर काम कर रहे हैं। जिस तरह से केंद्र की ओर से किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बॉर्डरों पर रोका गया और उन पर जुल्म ढहाए गए। इसी तरह से मान सरकार ने किसानों को चंडीगढ़ पहुंचने से रोकने के लिए उनकी गिरफ्तारियां कीं और पूरे पंजाब को खुली जेल में तबदील कर दिया। यह सरासर गलत रवैया है, जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। डल्लेवाल ने मांग की कि एसकेएम के किसानों की मांगों का मान सरकार की ओर से गंभीरता के साथ हल किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

मोर्चे का एसकेएम का समर्थन

डल्लेवाल ने कहा कि उनका मोर्चा पूरी तरह से एसकेएम का समर्थन करता है। साथ ही डल्लेवाल ने साफ किया कि केंद्र के साथ बैठक में मांगों का हल होने के बाद ही वह अपना आमरण अनशन समाप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के नेता शुक्रवार को बैठक करके वर्तमान हालात एवं आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed