फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kisan Andolan heavy police force deploy at Shambhu and Khanauri border

Chandigarh : खनौरी और शंभू सीमा से एक साल बाद हटाए आंदोलनकारी किसान, राजमार्ग आज खुलेगा

Thu, 20 Mar 2025 06:50 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Mar 2025 06:50 AM IST
सार

बुधवार सुबह से ही पुलिस के इस एक्शन के संकेत मिल रहे थे, क्योंकि बॉर्डरों के नजदीक बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी और बसें, एंबुलेंस, ट्रैक्टर व दंगा नियंत्रण वाहन तैनात कर दिए गए थे। 

विज्ञापन
Kisan Andolan heavy police force deploy at Shambhu and Khanauri border
किसान आंदोलनकारी सीमा से हटाए गए... चला बुलडोजर - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक साल से ज्यादा समय से पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन 2.0 पर बुधवार रात पुलिस ने पूरी योजना के साथ बड़ा एक्शन किया। भारी पुलिस फोर्स ने दोनों बॉर्डरों से किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जिन किसानों ने पुलिसिया एक्शन का विरोध किया, उन्हें जबरन बसों में बिठाया गया। साथ ही बॉर्डरों पर किसानों द्वारा बनाई स्टेज, अस्थायी घरों को भी ढहा दिया गया। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों को भी बॉर्डरों से हटा दिया गया। शंभू और खनौरी मोर्चे से महिलाओं को वाहनों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया। कई किसान खुद ही मोर्चे से घरों के लिए निकल लिए। क्रेन और जेसीबी से किसानों के पक्के कब्जे तोड़े जा रहे हैं। अब बृहस्पतिवार से राजमार्ग शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही पुलिस के इस एक्शन के संकेत मिल रहे थे, क्योंकि बॉर्डरों के नजदीक बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी और बसें, एंबुलेंस, ट्रैक्टर व राइट कंट्रोल व्हीकल तैनात कर दिए गए थे। 
विज्ञापन

पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, फिर कराए बॉर्डर खाली

पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ यह एक्शन किया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत सिंह राय, सुखजीत सिंह हरदोझंडे समेत सभी बड़े किसान नेता बुधवार सुबह से चंडीगढ़ में केंद्र के साथ बैठक के लिए गए थे। पुलिस ने पहले बैठक से बॉर्डरों की तरफ वापस जाते किसान नेताओं को हिरासत में लिया। 

यह भी पढ़ें: केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा: डल्लेवाल और पंधेर समेत कई किसान नेता हिरासत में, खनौरी-शंभू में टेंट उखाड़ा

खनौरी बॉर्डर पर थे कुल 200 किसान 

इसके बाद भारी पुलिस बल ने दोनों मोर्चों का रूख किया। क्योंकि सरकार व पुलिस प्रशासन भी जानता था कि अपने नेताओं की गैरहाजिरी में किसान कोई ज्यादा विरोध नहीं कर सकेंगे। किसानों को गाइड करने वाला कोई नहीं होगा। ऊपर से सरकार के पास जानकारी भी थी कि बॉर्डरों पर किसानों की ज्यादा गिनती नहीं है। जिस समय पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर एक्शन किया, उस समय वहां केवल 200 के करीब किसान ही मौजूद थे, जबकि पुलिस बल की गिनती 3000 के करीब थी। इतने बड़े पुलिस बल के आगे किसानों की एक नहीं चली।

यह भी पढ़ें : भिंडरावाला फोटो विवाद: पंजाब ने भी हिमाचल जाने से रोकी बसें, पीआरटीसी ने बीच रास्ते से बसों को वापस बुलाया

विज्ञापन

विरोध करने वाले किसानों को हिरासत में लिया

पुलिस ने दोनों बॉर्डरों पर कार्रवाई करते हुए किसानों को बसों में बिठा लिया गया। जिन्होंने विरोध किया, उनके खिलाफ पुलिस ने बल का प्रयोग करते जबरन उठाकर बसों में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने मंच से लेकर किसानों द्वारा बनाए अस्थायी घरों व अन्य निर्माणों को बार्डर से हटा दिया। इसी तरह की कार्रवाई शंभू बॉर्डर पर की गई। 

पंजाब का व्यापार हो रहा था खत्म

इस मौके पर पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस को आदेश मिले हैं, जिसके मुताबिक बॉर्डरों को पूरी तरह से खाली कराया जा रहा है। क्योंकि इन बॉर्डरों के बंद होने से पंजाब के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों के साथ-साथ आम लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। पंजाब का व्यापार खत्म हो रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बीच आने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अस्थायी हिरासत केंद्र में रखे गए किसान नेता

केंद्र के साथ बैठक के बाद बार्डरों को वापस लौटते समय गिरफ्तार किए किसान नेताओं को पटियाला लाया गया है। जहां पर डल्लेवाल को छोड़कर बाकी किसान नेताओं को पटियाला के नजदीक बहादुरगढ़ स्थित कमांडो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बनाए अस्थायी हिरासत केंद्र में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed