फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Khalsa College, Biotech Division, National Conference, presenting 67 papers, Patiala

पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत : वीके भट्ट

Sun, 09 Oct 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 09 Oct 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
Khalsa College, Biotech Division, National Conference, presenting 67 papers, Patiala
पटियाला के खालसा कालेज के बायोटेक विभाग की ओर से यूजीसी स्पांर्स्ड नेशनल कांफ्रेंस में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार मेजर जनरल वीके कुमार भट्ट ने पंजाब में प्रदूषित होते पानी के बारे में चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने उच्च स्तर के ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण किया है, लेकिन लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी सरकारी हुक्म वातावरण संबंधी मुद्दों को हल नहीं कर सकता है, जब तक हर नागरिक इसको अपनी नैतिक जिम्मेदारी नहीं समझता है। वह पटियाला के खालसा कालेज के बायोटेक विभाग की ओर से यूजीसी स्पांर्स्ड नेशनल कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस कान्फ्रेंस में छह टेक्निकल सेशनों में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, आंध्रप्रदेश, नई दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से आए 67 विद्वानों ने अपने शोध पत्र पेश किए और विचार चर्चा की। डा. बृज मोहन गांधी ने एडवांस्ड बायोटेक्नोलॉजी के बारे में और इसके विश्व स्तर पर वातावरण व सेहत संभाल पर होने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार में बताया।उन्होंने बायो स्वच्छ योजना नामक प्रोजेक्ट व इससे जुड़ी डीबीटी फेलोशिप के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब बायोटेक इंकुबेटर के पूर्व कार्यकारी अफसर डा. एसएस मरवाहा ने वातावरण संबंधी वैज्ञानिक शोधों और उनमें बायोटेक इंकुबेटर के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने जैविक तरीकों के साथ वातावरण की सफाई की महत्ता बारे भी अवगत कराया।


कालेज के प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा ने आए मेहमानों का स्वागत किया। कांफ्रेंस में थापर यूनिवर्सिटी से डा. एनएस रेड्डी, डा. दिनेश गोयल, डा. अमित दत्ता, हैदराबाद से डा. मनप्रीत सिंह, गोवा कालेज आफ फार्मेसी से डा. रघबीर, पंजाबी यूनिवर्सिटी से डा. अरुणा भाटिया, डा. नीलम वर्मा, डा. परवीन पाल बलगीर ने पर्यावरण विषय पर वैज्ञानिक खोजों के संबंधी अपने विचार पेश किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed