फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kabaddi World Cup, India, women, men won. India on top in the pool, Patiala

विश्व कप कबड्डी ः भारत ने इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया

Tue, 15 Nov 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 15 Nov 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
 Kabaddi World Cup, India, women, men won. India on top in the pool, Patiala
पटियाला में विश्वकप कबड्डी के मैच में जोर आजमाइश करतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
डा. बीआर अंबेदकर छठे विश्व कप कबड्डी-2016 के 11वें दिन चार मैच नाभा के सरकारी रिपुदमन कालेज स्टेडियम में हुए। जहां पुरुषों व महिलाओं के पूल ए के आखिरी लीग मुकाबलों के साथ विश्व कप के लीग मैच भी समाप्त हो गए। 
विज्ञापन


 पुरुषों के पूल ए में भारत ने इंग्लैंड को 56-37  के साथ हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ लीग में चोटी का स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में दाखिला पाया। इसी तरह महिला वर्ग के पूल एक के इकलौते मैच में भारत ने श्रीलंका को 51-12 के साथ हराकर लीग में लगातार तीसरी जीत के साथ चोटी की पोजीशन पर रहते हुए सेमीफाइनल में दाखिला पाया।
विज्ञापन


आज पुरुष वर्ग के पूल ए के दो अन्य मैचों में कनाडा ने सिआरा लियोन को 48-35 और स्वीडन ने श्रीलंका को 55-23 के साथ हराया। आज के लीग मैचों की समाप्ति के बाद सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो गई। पुरुष वर्ग में भारत व अमेरिका और ईरान व इंग्लैंड की टीमों और महिला वर्ग में भारत व न्यूजीलैंड, अमेरिका व केनिया की टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज खेले गए पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 56-37 के साथ हराया। भारत की ओर से रेडर सुल्तान और संदीप सिंह ने 10-10 अंक लिए, जबकि जाफ लाइन में से नरिंदर सिंंह ने चार और रणजोध सिंह ने दो जफ्फे लगाए।  इंग्लैंड की ओर से रेडर गुरदित्त सिंह ने 14 और गुरदीप सिंह ने 12 अंक बटोरे। 
दूसरे मैच में कनाडा ने सिआरा लियोन को 48-35 के साथ हराया। कनाडा की ओर से रेडर मनवीर सिंह ने 12 और कुलविंदर सिंह किंदा बिहारीपुरिया ने 10 अंक लिए। 


तीसरे मैच में स्वीडन ने श्रीलंका को 55-23 के साथ हराया। स्वीडन की ओर से आकाश व हरजिंदर सिंह ने सात-सात अंक लिए, जबकि जाफी वरिंदर सिंह ने आठ, हरविंदर सिंह ने छह व जप सिंह ने पांच जफ्फे लगाए। चौथे मैच में महिला वर्ग में भारत ने श्रीलंका को 51-12 के साथ हराया। भारत की ओर से रेडर मीना व सुमन ने छह-छह अंक हासिल किए, जबकि जाफी रणदीप व सुखदीप कौर ने पांच-पांच जफ्फे लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed