फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Kabaddi player dies due to drug overdose in Patiala FIR on her friend and eight other

Punjab: नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, दोस्त और नशा तस्कर समेत आठ पर FIR

Mon, 15 Jul 2024 09:35 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Jul 2024 09:35 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में चिट्टे की ओवरडोज से 40 साल के कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के दोस्त सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Kabaddi player dies due to drug overdose in Patiala FIR on her friend and eight other
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में नशा लोगों को मार रहा है। राज्य में हर तीसरे दिन नशे की ओवरडोज से मौत की खबरें आ रही हैं। सबसे ज्यादा युवा नशे का काल बन रहे हैं। फिर भी नशा न रुक रहा है और न ही नशे से मौत के आंकड़े कम हो रहे हैं। नशे से मौत के ताजा मामले में खिलाड़ी की मौत हुई है। इससे हर कोई हैरान है।   

विज्ञापन


पटियाला में चिट्टे की ओवरडोज से 40 साल के कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। भादसों थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में खिलाड़ी के एक दोस्त के अलावा आठ नशा तस्कर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतविंदर प्रदेश स्तर के कई कबड्डी टूर्नामेंट में खेल चुका था। आरोप है कि दोस्त ने जबरन कबड्डी खिलाड़ी को नशे की ओवरडोज दी थी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। मृतक की पहचान सतविंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो विवाहित था। वहीं, आरोपियों में दोस्त संजीव कुमार, राजविंदर सिंह, राजू, सोना, लक्ष्मी, बिमला, चरनो, भोली, छोटी सभी निवासी गांव रोहटी छन्ना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी खिलाड़ी के भाई परविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नशे की लत का शिकार आरोपी संजीव कुमार 13 जुलाई को उनके घर आया और सतविंदर को अपने साथ ले गया। देर रात संजीव उसके भाई को घर छोड़ गया। सतविंदर सिंह ने काफी नशा किया हुआ था, जिस कारण थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed