{"_id":"573ed8b34f1c1bad63ac6e95","slug":"jumbo-chau-10-bridges-eight-and-a-half-million-punjab-surjit-singh-rakhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंबो चौ के 10 पुल ऊपर उठाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंबो चौ के 10 पुल ऊपर उठाए जाएंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 20 May 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की छोटी नदी के चल रहे सफाई के काम का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि झंबो चौ के पुल कम ऊंचे होने के कारण हर साल बरसातों में भारी नुकसान होता था लेकिन सीएम प्रकाश सिंह बादल ने झंबो चौ के करीब 10 पुलों जिनमें ललोछी, फतेहमाजरी, गाजीपुर, कुका, हरियाऊ खुर्द, हरियाऊ कलां, खानेवाल व चुनागरा शामिल हैं, इन सभी को ऊंचा उठाने के लिए एक करोड़ 20 लाख की राशि जारी की है। इन पुलों को जैकों की मदद से ऊपर उठाया जाएगा। साथ ही रखड़ा ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि बरसाती नदी, नालों की सफाई का काम 15 जून से पहले-पहले हर हालत में पूरा किया जाए। इस काम में कोताही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार ने इस काम के लिए साढ़े आठ करोड़ की राशि जारी की है। रखड़ा ने डीसी रामवीर सिंह के साथ जिले में बरसाती नदियों, नालों व ड्रेनों की चल रही सफाई के काम का निरीक्षण किया। रखड़ा ने सबसे पहले शहर के साथ निकलती बड़ी व छोटी नदी की सफाई के काम का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने जैकेब ड्रेन, झंबो चौ और समाना मंडी ड्रेन का भी दौरा किया। इस मौके पर रखड़ा ने बताया कि ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि बड़ी नदी के किनारों पर मिट्टी को समतल करके रास्ता बनाया जाए और उसके साथ-साथ पेड़ लगाए जाएं।