फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jlur scandal, workers, peasants, announced to continue the struggle, Sangrur

इंकलाबी नारों के बीच हुआ माता गुरदेव कौर का अंतिम संस्कार

Tue, 29 Nov 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 29 Nov 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
 Jlur scandal, workers, peasants, announced to continue the struggle,  Sangrur
संगरूर में माता गुरदेव कौर के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित जलूर कांड में मौत के आगोश में समाई माता गुरदेव कौर का पोस्टमार्टम के बाद इंकलाबी नारों के बीच गांव जलूर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने माता गुरदेव कौर को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए एलान किया कि जमीन के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


सुबह से ही विभिन्न गांवों से हजारों मजदूर-किसान संगरूर के गदर मेमोरियल भवन में इकट्ठा हुए और एक बड़े काफिले के रूप में गांव जलूर पहुंचे। गांव में मार्च निकालने के बाद माता गुरदेव कौर का संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद, भाकियू एकता उग्राहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां, भाकियू एकता डकौंदा के अध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा कि माता गुरदेव कौर की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जमीन के लिए चल रहे संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के चौधरियों, पुलिस प्रशासन और राजनीतिक लोगों को यह भ्रम था कि दलितों के घरों पर हमले करके व उनकी मारपीट करके उन्हें दबा लिया जाएगा, लेकिन मजदूरों-किसानों की एकजुटता ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेलों में नहीं भेजा जाएगा। जमीन की बोली रद्द करके दलितों को नहीं दी जाती यह संघर्ष जारी रहेगा।


उन्होंने एलान किया कि 17 दिसंबर को पंजाब भर में रेलों का चक्का जाम किया जाएगा और माता गुरदेव कौर का श्रद्धांजलि समागम सात दिसंबर को गांव जलूर में किया जाएगा। इस मौके पर किरती किसान यूनियन के सतबीर सिंह, सतविंदर सिंह, जोरा सिंह नसराली, कश्मीर सिंह, संजीव मिंटू, बहाल सिंह, सुरजीत सिंह, सिंदर सिंह मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed