फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jlur scandal, farmers, laborers, Fury performance, picketing, finance minister Kothi, Sangrur

जलूर कांड: किसान-मजदूरों ने शहर में लहराए काले झंडे

Wed, 23 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 23 Nov 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Jlur scandal, farmers, laborers, Fury performance, picketing, finance minister Kothi, Sangrur
संगरूर में काले झंडे लेकर रोष मार्च करती किसान और मजदूर जत्थेबंदियां। - फोटो : अमर उजाला
जलूर जबर विरोधी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चार दिन से वित्त मंत्री की कोठी के सामने धरना लगाए बैठे मजदूर-किसानों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि माता गुरदेव कौर के कातिलों और मजदूरों पर जुल्म ढाहने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए। आरक्षित पंचायती जमीन दलितों को दी जाए और स्वीकार की मांगों को लागू किया जाए। इसके साथ ही 24 नवंबर को संगरूर में विशाल रोष प्रदर्शन करने का एलान भी किया गया। 
विज्ञापन


जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेता मुकेश मलौद, भाकियू एकता उग्राहां के जोगिंदर सिंह उग्राहां, भाकियू (डकौंदा) के गुरमीत सिंह भट्टीवाल ने कहा कि माता गुरदेव कौर को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस बनती कार्रवाई नहीं कर रही। बेशक पुलिस ने पांच व्यक्तियों को पकड़ रखा है लेकिन उनके खिलाफ कागजी कार्रवाई करने की बजाय उनकी आवभगत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक उनकी स्वीकार मांगों को लागू नहीं किया जाएगा यह संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर बलविंदर जलूर, लछमन सिंह, राम सिंह, कुलविंदर सेखा, कश्मीर सिंह, जोरा सिंह, सुखपाल सिंह, दातार सिंह, टहल सिंह, बहाल सिंह मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed