फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jalandhar and Sangrur Mutiaron of the stake in volleyball

वालीबाल में जालंधर और संगरूर की मुटियारों ने मारी बाजी

Tue, 16 Feb 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 16 Feb 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar and Sangrur Mutiaron of the stake in volleyball
खेल विभाग पंजाब की ओर से आयोजित शहीद भगत सिंह गेम्स में सोमवार को वालीबाल, तलबारबाजी और भारोत्तोलन के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


गेम्स के दूसरे दिन वालीबाल लड़कियों के मुकाबलों में जालंधर ने अमृतसर को 2-0, संगरूर ने लुधियाना को 2-0, होशियारपुर ने मानसा को 2-0, बठिंडा ने मोगा को 2-0, श्री मुक्तसर साहिब ने पठानकोट को 2-0, पटियाला ने रोपड़ को 2-0 सेटों के साथ हराया।

वालीबाल पुरुषों के वर्ग में संगरूर ने मोहाली को 2-0, फिरोजपुर ने जालंधर को 2-0, कपूरथला ने पठानकोट को 2-1, अमृतसर ने होशियारपुर को 2-0, मोगा ने मोहाली को 2-1 और पटियाला ने फाजिल्का को 2-0 के साथ हराया।
विज्ञापन


भारोत्तोलन लड़कियों के वर्ग में 48 किलो भारवर्ग में जालंधर की सुमन ने गोल्ड, अमृतसर की नवजोत कौर ने चांदी और बठिंडा की रीमा कुमारी ने कांस्य जीता।

53 किलो में संगरूर की हर्षदीप कौर ने गोल्ड, जालंधर की सरबजीत कौर ने सिल्वर और गुरप्रीत कौर संगरूर ने कांस्य, 58 किलो वर्ग में लुधियाना की दविंदर कौर ने गोल्ड, तरनतारन की जतिंदर कौर ने सिल्वर और जालंधर की समीना ने कांस्य का मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवारबाजी के पीयू में हुए मुकाबलों के तहत ईपी टीम वर्ग में पटियाला जिले की टीम ने गोल्ड, फतेहगढ़ साहिब की टीम ने सिल्वर, गुरदासपुर व तरनतारन की टीमों ने संयुक्त तौर पर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed