फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jagjit singh Dallewal appeal to farmers for coming Khanauri border in Mahapanchayat Video

डल्लेवाल ने हाथ जोड़े फिर की भावुक अपील: बोले- बड़ी गिनती में किसान खनौरी पहुंचे, 12 को महापंचायत, Video

Wed, 05 Feb 2025 09:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Feb 2025 09:17 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को 13 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। इसके लिए दोनों बॉर्डर पर किसान महापंचायत होने जा रही है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने वी़डियो जारी किया है। 

विज्ञापन
Jagjit singh Dallewal appeal to farmers for coming Khanauri border in Mahapanchayat Video
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बुधवार को हाथ जोड़कर अपील की कि देश भर के किसान ज्यादा से ज्यादा गिनती में 12 फरवरी को खनौरी पहुंचे। डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस दिन खनौरी मोर्चे पर किसान महापंचायत होगी। जिसमें बड़ी गिनती किसानों के शामिल होने से मोर्चे को मजबूती मिलेगी और केंद्र पर भी मांगें मानने के लिए दवाब बनेगा। केंद्र के साथ 14 फरवरी को किसान नेताओं की बैठक होगी। डल्लेवाल के अनशन को बुधवार को 72वें दिन हो चुके हैं। 
विज्ञापन


डल्लेवाल ने वीडियो संदेश जारी करते हुए हरियाणा के उन किसानों का धन्यवाद किया जो मंगलवार को अपने खेतों के ट्यूबवेलों से पवित्र जल लेकर किसान मोर्चे पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से अपील भी की कि 12 फरवरी को किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर खनौरी मोर्चे पर आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे, ताकि उन सब के दर्शन कर के उन्हें नई ऊर्जा मिल सके। जिससे वह 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल होकर किसानों का पक्ष मजबूती से रख सकें। गौरतलब है कि इससे पहले 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर किसान महापंचायत होगी, जिसके लिए राजस्थान के किसान गांव-गांव में जाकर जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन




पंधेर ने कहा-डल्लेवाल और वह खुद केंद्र के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र के साथ होने वाली बैठक में वह और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल हिस्सा लेंगे। केंद्र से मिलना वाला प्रतिनिधिमंडल कितने मेंबरी होगा और इसमें और कौन-कौन से किसान नेता शामिल होंगे, इस बारे में जल्द फैसला ले लिया जाएगा। पंधेर ने माना कि हाल ही में पास हुए बजट को देखकर ऐसा साफ हो रहा है कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। लेकिन फिर भी किसान जत्थेबंदियां अपनी मांगों को मजबूती के साथ केंद्र के नुमाइंदों के सामने रखेंगी। उम्मीद है कि किसानों की मांगों को माना जाएगा। एसकेएम के किसान नेताओं के बैठक में शामिल होने के बारे में पंधेर ने कहा कि कोई भी किसान नेता बैठक में शामिल हो सकता है। इसके लिए किसी तरह की कोई शर्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed