फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Intercourse, Finance Minister, Former Chief Minister, Akali Dal, Congress, Sangrur

ढींढसा और भट्ठल ने एक दूसरे के खिलाफ निकाली भड़ास

Sun, 22 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 22 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Intercourse, Finance Minister, Former Chief Minister, Akali Dal, Congress, Sangrur
लहरागागा के गांव भाठूआं में वित्त मंत्री से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
लहरागागा हलके के गांव भाठूआं में रविवार को गांव के पीर बाबा कुर्डियां की दरगाह पर माथा टेकने के लिए वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल एक ही समय पर पहुंच गए। इससे स्थिति असहज हो गई। शनिवार को वित्त मंत्री समागम को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच बीबी भट्ठल अपने काफिले समेत गांव की मुख्य सड़क पर पहुंच गईं। बीबी भट्ठल ने अपने काफिले समेत सड़क पर ही रुककर वित्त मंत्री ढींढसा के जाने का इंतजार किया। जैसे ही वित्त मंत्री ढींढसा समागम से बाहर निकले बीबी भट्ठल का काफिला तुरंत समागम में पहुंच गया। समागम में वित्त मंत्री ने गांव के चार क्लबों को एक-एक लाख रुपये सरकारी ग्रांट देने का एलान करते हुए अकाली दल का साथ देने की अपील की। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ भट्ठल ने वर्तमान अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पीर कमेटी ने दोनों नेताओं को बुलाया था लेकिन दोनों नेताओं के एक ही समय पर पहुंचने से हालात असहज बन गए थे। समागम के दौरान गांव की बेटियों और महिलाओं ने क्लबों के पदाधिकारियों व गांव के जनप्रतिनिधियों से कहा कि गांव में आठवीं तक के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करने की मांग वित्त मंत्री के समक्ष उठाई जाए लेकिन किसी ने महिलाओं की मांग पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में महिलाओं व लड़कियों ने आगे बढ़कर वित्त मंत्री ढींढसा के समक्ष स्वयं ही मांग उठाई। वित्त मंत्री ने अगले सेशन में स्कूल को अपग्रेड करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed