फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In three days, more than 1.89 lakh people drank two drops of life.

तीन दिनों में 1.89 लाख से ज्यादा ने पी दो बूंद जिंदगी की

Tue, 01 Mar 2022 09:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
In three days, more than 1.89 lakh people drank two drops of life.
पटियाला। राष्ट्रीय पल्स पोलियो मुहिम के तीसरे व अंतिम दिन मंगलवार तक जिले में पांच साल की आयु तक के कुल एक लाख 89 हजार 142 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इस बार लक्ष्य एक लाख 88 हजार 370 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि सेहत विभाग की टीमों की ओर से मंगलवार को दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को घर-घर जाकर बूंदें पिलाई गईं। मंगलवार को जिले में 27 हजार 651 बच्चों ने पोलियो की दवा पी। मुहिम के दौरान जिले में एक लाख 89 हजार 142 बच्चों को पोलियो दवा की बूंदें पिलाकर 100 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। मुहिम के पहले दिन रविवार को सार्वजनिक जगहों पर गांवों व शहरों में जरूरत पोलियो बूथ लगाकर बच्चों को पोलियो रोकथाम दवा की बूंदें पिलाई गई थीं। जो बच्चे किसी कारण बूथों पर पोलियो दवा पीने से वंचित रह गए थे, उन बच्चों को सोमवार व मंगलवार को सेहत विभाग की टीमों की ओर से घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन की बूंदें पिलाई गईं। सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि इस काम को सही ढंग से पूरा करने के लिए 4000 स्टाफ लगाया गया था। जिसमें सेहत स्टाफ के अलावा नर्सिंग स्टाफ, आशा वर्कर, समाज सेवी संस्थाएं, पंचायतें, विभिन्न विभागों के नुमाइंदे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed