फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   In the district filed nomination papers on behalf of 18 candidates, 4-4 in Patiala Dehati and Samana, 3-3 candidates in Shutrana and Rajpura.

जिले में 18 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल पटियाला देहाती व समाना में 4-4, शुतराणा व राजपुरा में 3-3 उम्मीदवारों ने भरे

Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
In the district filed nomination papers on behalf of 18 candidates, 4-4 in Patiala Dehati and Samana, 3-3 candidates in Shutrana and Rajpura.
पटियाला। जिले के आठ विधानसभा हलकों में 18 उम्मीदवारों की ओर से शुक्रवार को आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके तहत पटियाला देहाती हलके से चार, राजपुरा से तीन, घन्नौर व सन्नौर हलकों से एक-एक, पटियाला शहरी में दो, समाना में चार और शुतराणा से तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि विधानसभा हलका नाभा से शुक्रवार को किसी उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए।
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए, उनमें पटियाला देहाती से अकाली दल की तरफ से जसपाल सिंह बिट्ठू चट्ठा व बलजिंदर कौर और आजाद उम्मीदवार तेजिंदरपाल सिंह व दलबीर सिंह ने कागज दाखिल किए। राजपुरा में अकाली दल (अमृतसर) की ओर से जगजीत सिंह, आम आदमी पार्टी की ओर से नीना मित्तल व लविश मित्तल की ओर से नामांकन दाखिल किए गए। घन्नौर में आजाद उम्मीदवार जसपाल सिंह की ओर से कागज दाखिल किए गए। सन्नौर में आजाद उम्मीदवार अजय कुमार, पटियाला शहरी में अकाली दल प्रत्याशी हरपाल जुनेजा व अनु जुनेजा की ओर से कागज भरे गए। समाना में आप की ओर से चेतन सिंह जोड़ेमाजरा व शरणजीत कौर, कांग्रेस की तरफ से राजिंदर सिंह व रविंदर कौर, शुतराणा में अकाली दल की तरफ से वनिंदर कौर लुंबा व सिमरन सिंह और अकाली दल (अमृतसर) की तरफ से गुरजीत सिंह ने कागज दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed