फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   in pu inter university gatka championship starts

पीयू में पहली इंटरयूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप का उद्घाटन

Tue, 09 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 09 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
in pu inter university gatka championship starts
पंजाबी यूनिवर्सिटी में मंगलवार से पहली इंटरयूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने किया। यह पहला मौका है कि एसोसिएशन आफ यूनिवर्सिटीज की ओर से सिख मार्शल खेल गतका को अपने खेल कैलेंडर में शामिल करके इसकी इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप कराने का फैसला किया है।

इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि बहुत प्रयासों के बाद इस सिख मार्शल खेल का एसोसिएशन आफ यूनिवर्सिटीज की ओर से मान्यता दी गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मान्यता के बाद आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप होंगी। एशियन गतका फेडरेशन के प्रधान डा. एसपी सिंह ओबराय ने बताया कि गतका के डिप्लोमा की 25 सीटों की पढ़ाई पीयू में कराई जा रही है और इन स्टूडेंट्स की 75 फीसदी फीस सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दी जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में एनआईएस, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, खालसा कालेज अमृतसर में भी गतका के डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed